सुलतानगंज की चांदनी जिला की सेकेंड टॉपर

सुलतानगंज की चांदनी जिला की सेकेंड टॉपर

सुलतानगंज. एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला, सुलतानगंज की छात्रा चांदनी कुमारी ने 472 अंक लाकर मैट्रिक परीक्षा में पूरे जिला में दूसरा स्थान प्राप्त की है. सुलतानगंज के साथ जिला का नाम रौशन किया है. जिला में सेकेंड टॉपर बनी दुधैला के शालीग्राम साह की इकलौती पुत्री चांदनी कुमारी के परिवार में जश्न का माहौल है. प्रभात खबर से विशेष बातचीत में चांदनी कुमारी ने बताया कि वह टाइम मैनेजमेंट कर पढ़ाई घर पर ही करती थी. आगे उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना है. उन्होंने कहा कि मां दीपा कुमारी, पिता, भाई सहित गुरुजनों के आशीर्वाद से यह सफलता पायी हूं. स्कूल के प्राचार्य दयानंद कुमार सहित शिक्षकों ने सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >