बकाया राशि की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने निगम कार्यालय घेरा

नगर निगम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी जब बकाया भुगतान की मांग को लेकर सफाईकर्मियों की एक टीम निगम कार्यालय पहुंच गयी.

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. नगर निगम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी जब बकाया भुगतान की मांग को लेकर सफाईकर्मियों की एक टीम निगम कार्यालय पहुंच गयी. सफाईकर्मियों का आरोप था कि नाला उड़ाही का कार्य पूरा कराने के बावजूद उन्हें कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है. नगर आयुक्त से मुलाकात की उम्मीद लेकर पहुंचे कर्मियों को जब उनसे भेंट नहीं हो सकी तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी.

भुगतान नहीं मिलने से बढ़ी नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने बताया कि प्री-मानसून तैयारी के तहत नालों की सफाई और उड़ाही का काम उनसे कराया गया था. इसके लिए विशेष रूप से बुलाकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य लिया गया, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी भुगतान लंबित है. उनका कहना था कि पिछले तीन महीनों से उन्हें राशि जारी करने का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि अब तक भुगतान नहीं हुआ है.

मुख्य द्वार पर बैठकर की नारेबाजी

अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज सफाईकर्मी नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैठ गये और नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ समय तक निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन चलता रहा. सफाईकर्मियों ने बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग करते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

स्थिति को देखते हुए नगर निगम के कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. अधिकारियों की ओर से जल्द भुगतान प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया गया. आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मी शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर अपने-अपने घर लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >