Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचे. सीएम नीतीश के साथ उनकी समृद्धि यात्रा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार ने भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इसके साथ ही जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था.
सीएम नीतीश के काम की तारीफ
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की. साथ ही कई बड़े ऐलान भी किए. सम्राट चौधरी ने कहा, 2005 के पहले गांव में पानी, सड़क, बिजली नहीं था. गांव में स्कूल नहीं खुलते थे. लड़कियों को पढ़ाई में परेशानी झेलनी पड़ती थी. लेकिन नीतीश कुमार जी के मुख्यमंत्री बनने पर कई चीजें सुधरी. उन्होंने बिहार में एक लाख 40 हजार किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई. आज बिहार में ऐसा कोई गांव नहीं है, जहां सड़कें नहीं है.
बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की बात
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, जब मैं पहली बार मंत्री-विधायक बना था, तो उस वक्त बिहार का बजट सिर्फ 6 हजार करोड़ रुपए का था. लेकिन नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद 23 हजार करोड़ रुपए का बजट हुआ. सीएम नीतीश ने बिहार की अर्थव्यवस्था को और भी ठीक किया. आज हम गर्व से कह सकते हैं कि जो बजट 23 हजार करोड़ का था, वह बढ़कर 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपए का हो गया है.
सम्राट चौधरी ने किए ये ऐलान
डिप्टी सीएम ने कहा, सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर के सफियाबाद से लेकर भागलपुर-सुल्तानगंज होते हुए मबलका तक मरीन ड्राइव बनाने की स्वीकृति दी, इसके लिए धन्यवाद देता हूं. सम्राट चौधरी ने भागलपुर में बन रही फोरलेन सड़कों के प्रोजेक्ट्स को गिनाया. साथ ही फ्री बिजली की व्यवस्था को लेकर भी जमकर तारीफ की.
कई ऐलान करते हुए कहा, बिहार की 18 लाख महिलाओं को एक महीने के अंदर पैसे भेजेंगे. साथ ही भागलपुर में एयरपोर्ट का काम अगले 6 महीने में शुरू होगी. भागलपुर में विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्द पूरा होगा. जानकारी के मुताबिक, सुल्तानगंज में में नया एयरपोर्ट प्रस्तावित है, जिसका काम 6 महीने में शुरू होने की बात डिप्टी सीएम ने कही.
Also Read: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास का बयान, ‘हम सम्मान के भूखे’
