भागलपुर
जिले सहित राज्य के विशिष्ट शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि उन शिक्षकों का विवरण अबतक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल अपडेट नहीं किया गया है. इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक सहिला ने राज्य के सभी डीईओ व डीपीओ स्थापना को पत्र जारी किया है. शिक्षा विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकांश शिक्षकों का एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, लेकिन कुछ शिक्षकों की जानकारी जैसे मोबाइल संख्या, स्थायी खाता संख्या (पीआरएएन) व नागरिक श्रेणी की त्रुटि अब तक अपडेट नहीं किया गया है. ऐसे में शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो सका है. मुख्यालय ने कहा कि सिर्फ ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर नाम दर्ज कराना देना ही नहीं है. जब तक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली में शिक्षकों का डेटा सही से अपडेट नहीं किया जाता है. ऐसे में वेतन भुगतान संभव नहीं है. इस बाबत विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर शिक्षकों को उनका लंबित वेतन शीघ्र दिलाने निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
