इंटर का परिणाम: करीब 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, 80.37 प्रतिशत रहे सफल
इंटर परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया. इस बार जिले के छात्र-छात्राओं ने तीनों संकाय आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस में शानदार अंक प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है. साइंस में सादिया खातून ने 464 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है. जबकि आर्ट्स में अकबर मंसूरी 466 अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं. वहीं, कामर्स संकाय में सुनिधि कुमारी ने 450 प्राप्त कर जिला की टॉपर बनी है.
बता दें कि इस बार जिले से करीब 40 हजार छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे.. सबसे ज्यादा 20985 परीक्षार्थी आर्ट्स संकाय में थे. वहीं, विज्ञान संकाय से 18,671 व वाणिज्य में 544 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिले का रिजल्ट 80.37 फीसदी रहा है.सादिया खातून को 464 अंक
मधुसूदन सर्वोदया हाई स्कूल बिहपुर की सादिया खातून ने जिले भर में सबसे अधिक 464 अंक प्राप्त किया है. तीनों संकायों में सबसे से अधिक अंक है. वहीं, राजकीय बालिका इंटर स्कूल भागलपुर की साक्षी व एस हाई स्कूल शोभनाथपुर के शिवम कुमार ने 461 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बने हैं. जबकि राजकीय बालिका इंटर स्कूल की ही सृष्टि को 460 अंक मिले हैं. उन्हें जिला में तीसरा रैंक मिला है.
