शनिवार को सदर अस्पताल में किस बीमारी के लिए कौन डॉक्टर? 25 विशेषज्ञों की पूरी OPD लिस्ट जारी

भागलपुर सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल ने शनिवार के लिए OPD शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

भागलपुर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में शनिवार को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया गया है. इसमें अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों को तैनात किया गया है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि निर्धारित समय के भीतर चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.

किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे?

मेडिसिन विभाग : डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा और डॉ. सैफ अली बेग.

सर्जरी विभाग : डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक और डॉ. आशीष रंजन.

ऑर्थोपेडिक विभाग : डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन और डॉ. अविनाश कुमार.

नेत्र विभाग : डॉ. सत्यदीप गुप्ता.

ईएनटी विभाग : डॉ. प्रिंस कुमार.

डेंटल विभाग : डॉ. स्वप्निल चंद्रा और डॉ. प्रमोद कुमार.

शिशु रोग विभाग : डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार और डॉ. शशि भूषण.

मरीजों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शनिवार की ओपीडी में मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गयी है, जिससे मरीजों को अपनी बीमारी के अनुसार संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >