लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल, भागलपुर में मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी न हो.
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी
सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को समय पर पंजीकरण कराने की सलाह दी गयी है, ताकि निर्धारित समय में ओपीडी की सुविधा मिल सके.
मंगलवार को इन विभागों में रहेंगे डॉक्टर
मेडिसिन विभाग: डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा और डॉ. सैफ अली बेग.
सर्जरी विभाग: डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक और डॉ. आशीष रंजन.
ऑर्थोपेडिक विभाग: डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन और डॉ. अविनाश कुमार.
नेत्र विभाग: डॉ. सत्यदीप गुप्ता.
ईएनटी विभाग: डॉ. प्रिंस कुमार.
डेंटल विभाग: डॉ. स्वप्निल चंद्रा और डॉ. प्रमोद कुमार.
शिशु रोग विभाग: डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार और डॉ. शशि भूषण.
भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं पूरी
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की तैनाती का उद्देश्य मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.
