Bhagalpur News. पूर्व पार्षद सदानंद मोदी के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सदानंद मोदी के पुत्र पर जानलेवा हमला.

– 31 दिसंबर की रात डीजे नाइट में हुआ था विवाद, पुलिस भी पहुंची थीपूर्व पार्षद सदानंद मोदी के 19 वर्षीय पुत्र साहिल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों से हालत खतरे से बाहर बताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पानी टंकी के पास स्थित पूर्व पार्षद के गिफ्ट कॉर्नर की दुकान पर टोटो से 20 से 25 संख्या में लाठी, डंडे, लोहे के रॉड व चाकू से लैस होकर पहुंचे. दुकान के स्टॉफ को पीटना शुरू कर दिया. इसी बीच साहिल भी सामने आ गया. साहिल की पहले लाठी, डंडे से पिटाई की गयी. इसी क्रम में चाकू से जानलेवा हमला किया. साहिल के पेट में चाकू का गहरा जख्म है. सिर में भी चोट लगी है. बीच-बचाव करने आये साहिल के दोस्त गोलू की भी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर गश्ती कर रही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक व उसके एक साथी को मौके पर उठा कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया. यह भी बताया जा रहा कि साहिल व उसके साथियों ने भी इस दौरान एक-दो युवकों की पिटाई की.

पार्टी में हुआ था विवाद

साहिल के दोस्तों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात एक मैरिज हॉल में डीजे नाइट का आयोजन किया गया था. डांस के क्रम में साहिल व दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था. मामला रात में ही बिगड़ गया था. मौके पर पुलिस भी पहुंची थी. लेकिन दोनों तरफ से विवाद को लेकर लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गयी. घटना को लेकर चर्चा थी कि डांस के क्रम में छेड़छाड़ को लेकर विवाद गहराया गया है. माना जा रहा है इस बात को लेकर गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो टोटो से 20 से 25 की संख्या में दूसरे पक्ष के युवक पहुंचे. घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले.

पूर्व पार्षद ने पुलिस को दो युवकों का नाम बताया

घटना को लेकर पूर्व पार्षद सदानंद मोदी ने पुलिस को हमला करने वाले दो युवकों का नाम बताया है. उन्होंने कहा कि पिटाई करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने भी भागते हुए देखा है. यह भी बताया कि उनकी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है. घटना का सारा फुटेज कैमरा में कैद है. पूर्व पार्षद ने बताया कि उनके बेटा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मामले को लेकर किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >