BREAKING NEWS : विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन में नहीं मिला कोई वाहन

भागलपुर-नवगछिया रूट पर गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया. सेतु का एक स्लैब अचानक गंगा में गिर गया.

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट भागलपुर-नवगछिया रूट पर गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया. सेतु का एक स्लैब अचानक गंगा में गिर गया, जिसके बाद इलाके में यह अफवाह तेजी से फैल गई कि स्लैब के साथ कोई वाहन या व्यक्ति भी नदी में समा गया है. अफवाह के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता और लोगों के बीच फैल रही आशंकाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. गंगा की लहरों के नीचे किसी भी संभावित हताहत की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया. एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन और प्रशासन की पुष्टि एसडीआरएफ के गोताखोरों ने पानी के अंदर काफी देर तक गहन सर्च ऑपरेशन चलाया. जांच के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नदी में केवल गिरा हुआ स्लैब मिला है. स्लैब के अलावा कुछ नहीं मिला जिला प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि पानी के अंदर कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं पाया गया है. सर्च ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की जनहानि या वाहन के गिरने की बात महज एक अफवाह साबित हुई है. फिलहाल सेतु पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है और स्लैब गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >