गौ सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले नगर के गौभक्तों ने देसी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सदर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा. इससे पहले गायों के सम्मान को लेकर घंटाघर चौक से रैली निकाली, जो मुख्य मार्ग होकर एसडीओ कार्यालय-समाहरणालय पहुंची. इसमें 200 से अधिक की संख्या में गाैभक्त शामिल हुए. अभियान का संचालन जिला प्रभारी गौरव यादव ने किया. प्रदर्शनकारियों ने गौ को राष्ट्र माता घोषित करो, गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना हो एवं गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाये आदि नारे लगाये. ज्ञापन में गाय के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गयी. रैली में बलराम, पंडित अशोक मिश्रा, विशु मंडल, सोनू सम्राट, विष्णु यादव आदि शामिल हुए. आयोजकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आगे और भी व्यापक आंदोलन किया जायेगा.
bhaglpur nws. देसी गायों को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए निकाली रैली और एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले नगर के गौभक्तों ने देसी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सदर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा.
