Bhagalpur news रंगदारी मामलों का खुलासा को ले राहुल यादव को पुलिस रिमांड पर लेगी

नवगछिया रंगदारी के कई मामलों का खुलासा करने के लिए राहुल यादव को पुलिस आज शुक्रवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

नवगछिया रंगदारी के कई मामलों का खुलासा करने के लिए राहुल यादव को पुलिस आज शुक्रवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. ढोलबज्जा में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने से कुख्यात 50 हजार के इनामी आरोपित गोपालपुर थाना के लत्तरा के राहुल को गुरुवार को जेल भेज दिया. व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने वाले आरोपित को पुलिस ने नागालेंड के डिम्बापुर से गिरफ्तार किया था.

केस नंबर एक

नप के उपाध्यक्ष से 20 लाख की रंगदारी मांग कर फैला दी सनसनी

28 सितंबर को नवगछिया नप के उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर राहुल यादव ने सनसनी फैला दी थी. राहुल यादव टीएन यादव के पिता बिनोद यादव हत्या मामले में भी आरोपित था. उस मामले में राहुल यादव जेल भी गया था. राहुल यादव जमानत पर बाहर निकल कर रंगदारी की मांग करने लगा.

केस नंबर दो

जेल में सीसीटीवी कैमरा के मेंटेनेंस कर्मी से 10 लाख की मांगी थी रंगदारी

10 सितंबर को राहुल यादव ने नवगछिया उपकारा में सीसीटीवी कैमरे की मेंटेनेंस का काम करने वाले कर्मी को हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की था. जीरोमाइल औद्योगिक थाना क्षेत्र मीराचक के जयदेव कुमार पंडित नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी था. 10 सितंबर को चार चक्के गाड़ी से नवगछिया उपकारा सीसीटीवी कैमरा चेक करने आ रहा था. इस दौरान लक्ष्मीपुर से उसको हथियार का भय दिखा कर अपहरण कर लिया था. तेलघी केला के बगान में ले जाकर उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. इस मामले में राहुल यादव को पुलिस तलाश कर रही थी. नवगछिया पुलिस दोनों मामले के अलावा और कई मामले में उसे रिमांड पर लेकर आज पूछताछ करेगी.

अपर रोड व गनगनिया में चोरी की घटनाएं, पुलिस जांच में जुटी

सुलतानगंज थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है. पहली घटना अपर रोड की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. पीड़ित रोशन कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके घर में चोरी की घटना हुई है. चोरों ने घर में रखे बेड से 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए. बताया गया कि यह राशि उन्होंने उसी दिन दोपहर में बैंक खाते से निकाल कर घर लायी थी. इसके अलावा घर में रखा एक मोबाइल फोन भी चोरी हो गयी है. पीड़ित ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना से संबंधित फुटेज उपलब्ध है. काफी खोजबीन के बावजूद चोरी की बरामद नहीं हो सका है. दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गनगनिया मोहल्ले की है. यहां निवासी कृष्णकांत कुमार सिंह ने अपने निजी आवास से बाइक चोरी हो जाने का मामला दर्ज कराया है. बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी बाइक की चोरी कर ली. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >