Bhagalpur News. बच्चा चोर के अफवाह में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान

बच्चा चोर की अफवाह में युवक की पिटाई.

– पीड़ित युवक मोगलपुरा निवासी मो दानिश है मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुड़हट्टा चौक के पास बच्चा चोर होने के अफवाह में स्थानीय लोगों ने एक युवक की सामूहिक पिटाई कर दी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने युवक को बचाया और उसका इलाज कराया गया. युवक भागलपुर के ही मोगलपुरा निवासी मो दानिश है. पुलिस ने बताया है कि युवक मंदबुद्धि है. वह बच्चा चोर नहीं है. अफवाह और नासमझी के कारण स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया था. युवक की स्थिति ठीक है और घटना के बाद थाना पहुंचे परिजनों के साथ उसे घर भेज दिया गया है. जानकारी मिली थी कि सुबह कुछ लोगों ने कहा कि उक्त युवक एक बच्चे को हाथ पकड़ कर ले जा रहा है. यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गयी. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और युवक की पिटाई करने लगे. स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक तीन दिनों से मोहल्ले में चहलकदमी कर रहा है. इसलिए उनलोगों को लगा कि वह बच्चा चोर है. दूसरी तरफ मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चा चोरी की बात पूरी तरह से अफवाह थी. लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए. कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >