बकरीद का त्योहार शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए कई स्थानाें पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. नवगछिया थाना में 15 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परवत्ता थाना में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी तीन जगहों पर तैनात किया गया है. कदवा ओपी में दो जगहों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे. ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. खरीक थाना क्षेत्र में 10 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. गोपालपुर थाना क्षेत्र में नौ स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. रंगरा थाना क्षेत्र में छह स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है. इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है. अनुमंडल कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.
बकरीद त्योहार को लेकर फ्लैग मार्च
बिहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रविवार को बकरीद त्योहार को लेकर बिहपुर पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का डीएसपी हेडक्वाटर मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया. बकरीद के दौरान आपसी भाईचारे को बिगाड़ने व अफवाह फैलाने वालों पुलिस की पैनी नजर रहेगी .फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर आलोक कुमार व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर समेत झंडापुर,भवानीपुर थाना के थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.डीलरों ने थाना व एसडीओ को आवेदन दे रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
प्रखंड के डीलरों ने थाना व एसडीओ को आवेदन देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. नवगछिया प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. डीलर सुबोध कुमार, जितेंद्र सिंह, जय करण सिंह, राधा देवी, अनिल कुमार भगत, चंद्रदेव यादव ने नवगछिया थानाध्यक्ष व एसडीओ को आवेदन देकर रंगदारी की मांग व जान से मारने की धमकी देने संबंधी आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार सीमरा के गोपीनाथ झा, राहुल कुमार, प्रभात रंजन झा पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं. कुछ डीलरों ने रुपये दे भी दिया है. गोपीनाथ झा का कहना है कि पांच लाख रुपये सभी मिलकर दो वर्ना सभी डीलरों को बेवजह झूठा आवेदन देकर परेशान करता रहूंगा. तीन डीलर अनुसूचित जाति के हैं, उसे जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए धमकी दी है. जनवितरण प्रणाली के विक्रेता गोपीनाथ झा का पड़ोसी अशोक झा से जमीन विवाद चल रहा था. अशोक झा ने गोपीनाथ झा की जनवितरण दुकान की शिकायत कर दी थी. जांच में गोपीनाथ झा के पास 42 कार्ड फर्जी पाये गये. इस आधार पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया. उनके पुत्र का कहना है कि हम पर कार्रवाई हुई किंतु दूसरे डीलरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अन्य डीलर पर कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की धमकी दी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
