पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील

भागलपुर. बकरीद पर्व हर्षोल्लास से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ मनाया जाये इसके लिये भागलपुर पुलिस की ओर से प्रयास जारी है. बकरीद पर्व की पूर्व संध्या एसएसपी के आदेश पर सिटी एसपी और सिटी डीएसपी के नेतृत्व में शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में आधा दर्जन से अधिक थानेदार और दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और बल शामिल थे.

फ्लैग मार्च कोतवाली थाना परिसर से निकलकर स्टेशन चौक पहुंची. जहां से उल्टा पुल के रास्ते शहर के दक्षिणी हिस्से का मुआयना करते हुए फ्लैगमार्च नाथनगर पहुंची. वहां से वापस लौटकर फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तातारपुर पुलिस पार्टी पर हुए हमले के घटनास्थल पर पहुंची. जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा शांति का संदेश देते हुए पर्व को अपने घरों में रहकर मनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >