bhagalpur news. घंटाघर चौक पर भगत सिंह प्रतिमा शिफ्टिंग योजना स्थगित

घंटाघर चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा को स्थानांतरित करने की नगर निगम की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गयी है. समिति के विरोध के कारण निगम प्रशासन ने शिफ्टिंग कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है.

घंटाघर चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा को स्थानांतरित करने की नगर निगम की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गयी है. समिति के विरोध के कारण निगम प्रशासन ने शिफ्टिंग कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. तत्कालीन नगर आयुक्त शुभम कुमार के कार्यकाल में इस योजना को मंजूरी दी गयी थी. निगम प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी थी. प्रतिमा स्थानांतरण पर लगभग 10 लाख रुपये तक खर्च करने की सहमति बनी थी. हालांकि, योजना के क्रियान्वयन के साथ संबंधित समिति ने आपत्ति दर्ज करायी, जिसके बाद मामला उलझ गया. ऑफिस सुपरिटेंडेंट मो रेहान अहमद ने बताया कि समिति के कड़े विरोध को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रतिमा शिफ्टिंग संभव नहीं है. इसी कारण योजना को अस्थायी तौर पर स्थगित मान लिया गया है. निगम प्रशासन का कहना है कि उच्च स्तर से दोबारा निर्देश मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. फिलहाल घंटाघर चौक पर प्रतिमा यथास्थान ही बनी रहेगी. ढलान पर हादसों का खतरा कायम प्रतिमा की शिफ्टिंग नहीं होने से दुर्घटना की आशंका पहले की तरह बनी रहेगी. दरअसल, यह प्रतिमा ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां से वाहनों को ढलान से होकर गुजरना पड़ता है. घुमावदार ढलान होने के कारण यहां अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है. इसी स्थिति को देखते हुए निगम प्रशासन ने प्रतिमा शिफ्टिंग की पहल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >