Bhagalpur news भ्रष्टाचार, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली से जनता त्रस्त : प्रशांत किशोर

रामपुरडीह के मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के प्रशांत किशोर ने राज्य में भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य व युवाओं के पलायन पर जम कर निशाना साधा.

शाहकुंड दासपुर पंचायत के रामपुरडीह के मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के प्रशांत किशोर ने राज्य में भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य व युवाओं के पलायन पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में म्यूटेशन में 10 हजार रुपये, राशनकार्ड में दो हजार सहित अन्य विभागों में वसूली जारी है. सरकार के मुखिया बढ़ते भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे हैं. राज्य में बच्चों के हित व भविष्य को लेकर बदलाव जरूरी है. उन्होंने लोगों से जात-पात से ऊपर उठ युवाओं के भविष्य के लिए वोट देने की अपील की. उन्होंने राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चे को बिहार का राजा बनाने की चिंता है, लेकिन आपलोग अपने बच्चे के भविष्य की चिंता नहीं करते हैं. बिहार में जनता का राज स्थापित करना मुख्य उद्देश्य है. दूसरे प्रदेश के लोग काम के लिए बिहार आये, तो समझे कि अब राज्य में बदलाव हुआ है. आज के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में भटक रहे हैं. छैला बिहारी को ले लोगों में उत्साह था. मौके पर ई राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

युवक की बाइक छीन अपराधी फरार

बिहपुर झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बगरी रेलवे ओवर ब्रिज के समीप एनएच-31 पर रविवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की बाइक छीन फरार हो गये. तीन की संख्या में अपराधी मारुति वाहन से थे. पीड़ित युवक बेगूसराय के मुफस्सिल का सूरज कुमार ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. एनबीडब्ल्यू वारंटी वकील सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

ट्रक-हाइवा की टक्कर में ट्रक चालक घायल

नवगछिया परवत्ता थाना विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ खगरा के पास हाइवा-ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक घायल हो गया. घायल ट्रक चालक झारखंड कोडरमा का जागो यादव का पुत्र कुलदीप यादव है. परवत्ता थाना की पुलिस ने घायल ड्राइवर को उसकी गाड़ी के केबिन से निकाल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. घायल की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >