बोरिंग ऑपरेटर पर मनमानी करने का आरोप, सब सिखाने के लिए लोगों ने पार्षद से लगाया गुहार

वार्ड संख्या 16 में विक्रमशिला कॉलोनी स्थित डीप बोरिंग के ऑपरेटर पर मनमानी व अव्यवहारिक रवैया अपनाने का आरोप वार्ड के लोगों ने लगाया गया है.

वरीय संवाददाता, भागलपुरवार्ड संख्या 16 में विक्रमशिला कॉलोनी स्थित डीप बोरिंग के ऑपरेटर पर मनमानी व अव्यवहारिक रवैया अपनाने का आरोप वार्ड के लोगों ने लगाया गया है. इस बात को लेकर लोग पार्षद के आवास पर पहुंच कर इसका निदान कराने का गुहार लगाया. लोग काफी ज्यादा आक्रोश में नजर आये. लोगों ने पार्षद से कहा कि ऑपरेटर मनमानी कर रहा है. इस कारण से पानी नहीं मिल रहा है.इसके मद्देजनर पार्षद ने इसकी लिखित सूचना नगर आयुक्त एवं जल कल शाखा प्रभारी को दिया. सूचना के बाद जलकल की टीम वार्ड में पहुंचकर जांच की. पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने बताया कि पानी की कमी और ऑपरेटर की मनमानी से मोहल्ले के लगभग लोग परेशान है. जब कोई व्यक्ति या महिला पानी को लेकर शिकायत करती है, तो ऑपरेटर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है. ऑपरेटर स्थानीय और दबंग प्रवृत्ति के हैं जिसके इसी व्यवहार के कारण पूर्व नगर आयुक्त योगेश सागर द्वारा उनपर कार्यवाही हुई थी.लेकिन, उनका व्यवहार अभी तक नही बदला. व्यवहार के कारण लोग डर से इनके पास न जाते है, न ही शिकायत करते है. लिखित जानकारी नगर आयुक्त एवं जल कल शाखा प्रभारी को उचित कार्यवाही के लिए संज्ञान में दे दिया गया है. ऑपरेटर के मनमानी से रामसर मुख्य सड़क, मंदरोजा सूडी लेन, अन्नपूर्णा गली एवम सराय के सैकड़ों घरों के लोगो को पानी की समस्या से इस गर्मी में जूझना पड़ रहा है. इधर, इस संबंध में ऑपरेटर से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन बात नहीं हो सकी.

बकरीद को लेकर नगर निगम में हुई बैठक

बकरीद को लेकर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम में बैठक हुई. पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने नगर आयुक्त को चादर और मोहर्रम कमेटी के महबूब आलम ने बुके देकर स्वागत किया. प्रोफेसर रोज देवाशीष बनर्जी, अयाज अंसारी, अशोक यादव, रेणु देवी उपस्थित थे. पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सभी पर्वों में नगर आयुक्त का भरपूर सहयोग मिलते रहा है. समिति के सदस्यों ने कहा कि सफाई व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर करने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >