भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्य पदार्थों और सर्राफा बाजार के भावों में आंशिक फेरबदल है. खासकर साेना-चांदी की कीमत आंशिक रूप से बढ़ी है. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दाल, अनाज और तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में हल्की तेजी भी देखी जा रही है. सबसे ज्यादा असर सर्राफा बाजार में दिख रहा है, पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.
24 कैरेट सोना : 1.55 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना : 1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
चांदी: 2.47 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)
चना व मसूर दाल70 रुपयेअरहर दाल108 – 120 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपये