Bhagalpur News. सन्हौला के तीन निजी क्लीनिकों को बंद करने का आदेश, जुर्माना भी लगाया

सन्हौला में तीन निजी क्लीनिक बंद.

– स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम की जांच के बाद सिविल सर्जन ने की कार्रवाई

-तीनों क्लीनिकों में पायीं गयीं खामियां, लंग लगे उपकरण से किया जा रहा था उपचार

-संक्रमण का खतरा भी पाया गया, चिकित्सकों का ओटी नोट भी नहीं मिला

स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय जांच टीम ने सन्हौला के तीन निजी क्लीनिक का निरीक्षण किया. कई खामियां मिलने पर सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक बंद करने का आदेश दिया. इसका साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया व तीनों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया.

प्रसूनदेव कुमार के वर्षा बेबी केयर में नियम का अनुपालन नहीं किया जा रहा था. अस्पताल में चिकित्सक एवं पारा कर्मी उपस्थित नहीं थे. जांच के क्रम में अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट मैनजमेंट का मानक के अनुरूप पालन नहीं पाया गया, जिससे अस्पताल में संक्रमण का खतरा बना हुआ था. कार्रवाई करते हुए पचास हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया. साथ ही रजिस्ट्रेशन निलंबित कर क्लिनिक को बंद करने का आदेश जारी किया गया.

वहीं प्रवीण कुमार सिंह के रिमझिम क्लिनिक में ओटी कक्ष में जंग लगा हुआ उपकरण का इस्तेमाल हो रहा था. बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का पालन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया. क्लिनिक में भर्ती चार मरीजों के पास चिकित्सक का ओटी नोट नहीं पाया गया. दो का सिजेरियन हुआ था, यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि किस डॉक्टर ने सिजेरियन किया है. डॉ जिम्मी कुमार के समर्पित शपथ पत्र में एमबीबीएस डिग्री घोषित किया गया है, जबकि उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में एमएस जनरल सर्जरी है. जांच दल को उनका मूल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट संचालन से मांग करने पर उपलब्ध नहीं कराया. यहां भी 50 हजार रुपये जुर्माना, रजिस्ट्रेशन का निलंबन व हॉस्पिटल भी बंद रखने का आदेश दिया गया.

वहीं निरंजन कुमार गुप्ता के लाइफ केयर हॉस्पिटल में ओटी कक्ष में रखे वाशिंग मशीन से कपडे धोने का कार्य किया जा रहा था. दो मरीज ऑपरेशन के लिए भर्ती मिले. यहां, बंटी कुमारी, हुस्न आरा खातुन भर्ती थी. यहां चिकित्सक का ओटी नोट नहीं पाया गया. अन्य खामियां भी पायी गयी. यहां भी 50 हजार रुपये जुर्माना, रजिस्ट्रेशन निलंबित व हॉस्पिटल बंद करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >