bhgalpur news. मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डूबकी, मंदिरों में पूजन को लेकर उमड़े भक्त

मौनी अमावास्या पर लगायी गंगा में डुबकी.

-जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानमाघ मास की अमावस्या तिथि अर्थात मौनी अमावस्या पर रविवार को जिले के विभिन्न गंगा तटों पर स्नान दान किया गया. शहरी क्षेत्र में बरारी, बूढ़ानाथ, हनुमान घाट आदि में जगहों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की. पंडित शंकर मिश्रा ने बताया कि मौनी अमावस्या आंतरिक आवाज को सुनने और मन को शांत रखने का अवसर है. इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन मौन रहने से वाणी का नियंत्रण और ऊर्जा का संरक्षण होता है.हालांकि, प्रात: ठंड के कारण बरारी पुल घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम दिखी, लेकिन सामान्य दिनों से अधिक रही. श्रद्धालु रामपुकार प्रसाद ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन कोई भी किया हुआ दान हजारों यज्ञ व सैकड़ों सूर्य ग्रहण के किये दान के बराबर होता है. पीपल वृक्ष की परिक्रमा संतान व आयु की वृद्धि करने वाली होती है.

जगन्नाथ मंदिर में हुआ भगवान सत्यनारायण पूजन

बूढ़ानाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, कुपेश्वरनाथ, दुग्धेश्वरनाथ व गंगेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वहीं नया बाजार जगन्नाथ मंदिर में भगवान सत्यनारायण पूजन हुआ. पूजन का संचालन पंडित समीर मिश्रा ने किया. इस मौके पर पंडित सौरभ मिश्रा, आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे. वहीं खंजरपुर में अष्टयाम संकीर्तन हुआ. हरे रामा-हरे कृष्णा से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.

नरगा में अविरल गंगा संकल्प समारोह

मां गंगा पूजन समिति मोहनपुर नरगा की ओर से चैती दुर्गा स्थान प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में मौनी अमावस्या पर हमारी गंगा हमारी आस्था विषयक संगोष्ठी हुई. इस दौरान अविरल गंगा संकल्प समारोह हुआ. अध्यक्षता पंडित राम प्रसाद वैदिक ने की. संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि गंगा की पवित्रता को बनाए रखना हमारी नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है. मुख्य अतिथि बाबा देवनंदन दास जी महाराज थे. इस मौके पर जवाहरलाल मंडल, प्रणव कुमार, गंगा मंडल, आशुतोष कुमार आशीष, शैलेश कुमार, लक्ष्मण मंडल, संतोष ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >