218.28 वर्ग किमी के दायरे में 262 राजस्व ग्राम में विकसित होगी नयी टाउनशिप
बिहार शहरी आयोजना व विकास अधिनियम के तहत बिहार कैबिनेट ने नयी टाउनशिप में भवन बनाने और जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी है. इसमें भागलपुर भी शामिल है. भागलपुर में आयोजना क्षेत्र (प्लानिंग एरिया) के दायरा में नगर निगम क्षेत्र के चारों तरफ 218.28 वर्ग किलोमीटर में फैले 262 राजस्व ग्राम शामिल हैं. इसके नक्शे पर गौर करें, तो उत्तर में शंकरपुर, दक्षिण में कजरैली, पूरब में खनकित्ता और पश्चिम में भोलापुर तक यह क्षेत्र शामिल है. इस एरिया पर राज्यपाल के आदेश से नगर विकास व आवास विभाग ने 31.01.2023 को मुहर लगाते हुए तत्कालीन अपर सचिव सुनील कुमार यादव ने अधिसूचना जारी की थी. इसके बाद 04.03.2023 को भागलपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का गठन किया गया था, जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं.क्या है योजनाभागलपुर नगर निगम क्षेत्र के बाहर चारों तरफ बसे गांवों में शहर जैसी सुविधा देने की योजना है, लेकिन गांव को गांव का और ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत का दर्जा बरकरार रहेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने प्लानिंग एरिया (आयोजना क्षेत्र) में ऐसे गांवों का नाम शामिल किया था, जो शहरी क्षमता वाले हैं. इस पर आम लोगों से सुझाव मंगाने के बाद अप्रैल, 2022 में मंथन करने के लिए जिला प्रशासन ने सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद और सबौर, गोराडीह, जगदीशपुर व नाथनगर के प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया आदि के साथ बैठक की थी.
नगर निगम के साथ दो और नगर निकाय शामिलइस प्लानिंग एरिया में तीन शहरी प्रशासनिक इकाई (भागलपुर नगर निगम, हबीबपुर व सबौर नगर पंचायत शामिल किया गया है. इनमें दो सेंसस टाउन शाहजंगी व नूरपुर, 262 राजस्व ग्राम में जगदीशपुर सीडी ब्लॉक के 90 राजस्व ग्राम, नाथनगर सीडी ब्लॉक के 103 राजस्व ग्राम, सबौर सीडी ब्लॉक के 59 राजस्व ग्राम व गोराडीह सीडी ब्लॉक के 10 राजस्व ग्राम शामिल हैं.प्लानिंग एरिया की चौहद्दी
उत्तर :- पश्चिमी भाग में नाथनगर सीडी ब्लॉक के करनपुर, हरिदासपुर, गोसाईंदासपुर, रत्तीपुर, दिलदारपुर, शंकरपुर से होते हुए सबौर सीडी ब्लॉक के बरारी, रजीउद्दीनपुर राजस्व ग्राम तक.दक्षिण : पूर्वी भाग में सबौर सीडी ब्लॉक के गोहरियो, टाल मोबारक, टाल इस्लाम, हरिपुर, श्रीपुर, बीथी, गोराडीह के बिशुनपुर जिच्छो, जगदीशपुर के फतमाचक, बरबिगहिया, सोन्हौली, फुलवारी, कनकैथी अराजी, नारायणपुर कोला, दौलतपुर से होते हुए नाथनगर सीडी ब्लॉक के कजरैली, धावा कजरैली, तेतरहाट, शाहपुर, तमौनी, वाली मोहम्मदपुर, विशुनपुर अराजी, बहादुरपुर, दुर्गापुर, गुड्डी, भट्टा चक, परनपुर, भटौरिया, जगन्नाथपुर, हसनचक व गोलाहू राजस्व ग्राम तक.
पूरब : उत्तरी भाग में सबौर सीडी ब्लॉक के गोपीनाथपुर, नवीपुर, खनकित्ता, दिनमहमदपुर, राजपुर, टाल बरैल, टालमुबारक, टाल शहादत, रसूलपुर, दादपुर राजस्व ग्राम तक.पश्चिम : दक्षिणी भाग में नाथनगर सीडी ब्लॉक के मनियारपुर चौर, भोलापुर, भरतरसलपुर, जैतीपुर, अराजी राजस्व ग्राम तक.
——————किस ब्लॉक के कितने गांव शामिलब्लॉक : गांवों की संख्या : एरियाजगदीशपुर : 90 : 33.1 वर्ग किमीनाथनगर : 103 : 85.75 वर्ग किमीसबौर : 59 : 55.25 वर्ग किमीगोराडीह : 10 : 12.43 वर्ग किमी————————