नगरपारा उत्तर वार्ड एक/दो बजरंगबली स्थान नारायणपुर के पास गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पांच बच्चों को धक्का मारा दिया है. घटना 14 नंबर सड़क की है. सभी बच्चे नारायणपुर गांव के ही है. जानकारी के अनुसार कार चालक रायपुर पंचायत के मनोहरपुर में किसी मवेशी को धक्का मार दिया था. कोई बाइक सवार युवक कार चालक का पीछा कर रहा था, जिससे बचने के लिए कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी. परिणामस्वरूप नारायणपुर गांव में सड़क किनारे बर्फ की खरीदारी कर रहे सोनू रजक का पुत्र गुलशन कुमार (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया, जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया है. सीएचसी में जख्मी बनारसी यादव की पुत्री मोनिका कुमारी (10) व लूरी यादव का पुत्र आयुष कुमार (10) का प्राथमिक उपचार हुआ. मनीष यादव का पुत्र रितिक कुमार (11) व हीरालाल यादव का पुत्र दीपक कुमार (12) का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया. यह लोग आंशिक रूप से चोटिल हैं. प्रत्यक्षदर्शी केशव कुमार कृष्णा ने बताया कि कार रफ्तार में थी. उनके साथ-साथ अन्य लोग भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. ग्रामीण सुमन रजक के सहयोग से जख्मी का इलाज सीएचसी में कराया गया. घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने कार का पीछा कर नारायणपुर बस स्टैंड चौक के पास कार को किसी तरह रुकवाया. कार चालक भागने का प्रयास किया. कुछ लोगों ने चालक को पकड़ मारपीट की. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से चालक को कार सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया. सभी बच्चे मवि नारायणपुर के अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थी हैं. सूचना पर सीएचसी पहुंचे बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार व भवानीपुर पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली. सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि कार जब्त कर चालक से पूछताछ की जा रही है.
Bhagalpur news तेज रफ्तार कार ने पांच बच्चों को मारा धक्का, एक रेफर
नगरपारा उत्तर वार्ड एक/दो बजरंगबली स्थान नारायणपुर के पास गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पांच बच्चों को धक्का मारा दिया है.
