Bhagalpur news बरियारपुर से बांका तक बनेगा न्यू एक्सप्रेस-वे रास्ता

नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को श्रावणी मेला के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मेरा घर है, विकास की चिंता आप न करें.

नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को श्रावणी मेला के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मेरा घर है, विकास की चिंता आप न करें. 200 करोड़ की लागत से गंगा रिवर फ्रंट की तर्ज पर काम हो रहा है. अब कांवरिया सीधे गंगा घाट से कच्चा कांवरिया पथ पर जायेंगे. इस साल अंतिम बार शहर होकर कांवरिया जा रहे हैं, इसके बाद बोल बम को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सीधे यहां से तारापुर रोड में बाईपास मार्ग बनने पर मिल जायेगा. अभी तीन रास्ते बनाने का काम चल रहा है. मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन इस साल के अंत तक पूरा होगा. जो पुरानी सड़क है, उसको दुरुस्त किया जा रहा है. तीसरा देवघर-सुलतानगंज सड़क फोरलेन बनाने का काम 20 दिनों में शुरू हो जायेगा. मुंगेर से सुलतानगंज होते भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाने का काम बिहार सरकार करेगी. जहां तक पुल की चिंता है, यह हमारा है ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. 18 महीने में सुलतानगंज-अगुवानी पुल को विभाग हर हाल में पूरा करेगा. 17 एकड़ जमीन रेलवे की है, उसका अधिग्रहण किया जा रहा है. प्रोजेक्ट बना कर पर्यटन विभाग को दिया जायेगा. सावन के बाद भादो में भी काफी संख्या में कांवरिया जाते हैं, व्यवस्थित स्ट्रक्चर बनाया जायेगा. 17 एकड़ में पूरा प्लान करके पर्यटन विभाग काम करेगा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गौरवशाली इतिहास जो विरासत था, वापस लाया जा रहा है. बरियारपुर से बांका तक पूरा इलाका एक्सप्रेस-वे का रास्ता खुलेगा. सुलतानगंज से कोलकाता पांच घंटे में पहुंचने की तैयारी कीजिए. एक्सप्रेस-वे बनाने का काम मोदी जी की सरकार करेगी.

हर हाल में बनेगा अगुवानी पुल : सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांवर यात्रा एक तपस्या है. शिव देवों के देव महादेव है. वह विकारों से मुक्त हैं. पिछली बार आये थे, तो उम्मीद किये थे कि अगुवानी पुल बन कर तैयार होगा, कांवरियों को सुविधा मिलेगी. भ्रष्ट लोगों की मानसिकता से हमने अपने ही कलम से डिबार भी किये हैं. जब तक बनाओगे नहीं, तब कोई नया काम नहीं मिलेगा. भ्रष्ट मानसिकता कभी बढ़ने नहीं दी जायेगी. हर हाल में पुल बनेगा. पुल बनने से अजगैवीनाथ धाम उत्तर और दक्षिण दोनों मिलन के साथ एक नयी पहचान के रूप में बोल बम का नारा लगाते कांवरिया जायेंगे.

किसने क्या कहा

सावन माह भगवान भोले शंकर को समर्पित है. कांवरियों की सेवा में महादेव के दर्शन होते हैं.

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्षकांवरियों की सुविधा के लिए सरकार तत्पर है. मेला में राशि की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी.

संजय सरावगी, राजस्व मंत्रीसावन संकल्प और सीखने का महीना है. विष पीने और पिलाने वाले लोग हैं, अंतर समझना होगा.

संतोष कुमार सिंह, श्रम संसाधन सह जिला प्रभारी मंत्रीसरकार कई कार्य कर रही हैं. चार धर्मशाला पर्यटन विभाग को सौंपा गया है, जिसका निर्माण होगा.

जयंत राज, भवन निर्माण मंत्रीविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का विशेष महत्व है. कांवरियों की सुविधा का विस्तार सरकार कर रही है.

इं कुमार शैलेंद्र, विधायक, बिहपुर

भगवान शिव को विभाजित नहीं किया जा सकता. अच्छी शिक्षा बच्चों को आप दें, शिक्षा सर्वोपरि है.

ललन कुमार, विधायक, पीरपैंती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >