bhagalpur news. नाथनगर एमओ अनुपस्थित, नाथनगर का प्रभार सुलतानगंज व गोराडीह का जगदीशपुर एमओ को

नाथनगर एमओ अभिजीत कुमार द्वारा एसडीओ आफिस के क्लर्क प्रेम कुमार व मयंक कश्यप को निगरानी विभाग से घूस लेने के आरोप में पकड़वाने के बाद अभिजीत लगातार अनुपस्थित चल रहे थे.

नाथनगर एमओ अभिजीत कुमार द्वारा एसडीओ आफिस के क्लर्क प्रेम कुमार व मयंक कश्यप को निगरानी विभाग से घूस लेने के आरोप में पकड़वाने के बाद अभिजीत लगातार अनुपस्थित चल रहे थे. इसपर एसडीओ सदर ने कार्रवाई करते हुए एमओ अभिजीत कुमार से स्पष्टीकरण मांगा. वहीं नाथनगर का प्रभार सुलतानगंज एमओ व गोराडीह का चार्ज जगदीशपुर एमओ को देने का चिट्ठी जारी किया है. अभिजीत कुमार नाथनगर के अलावा गोराडीह प्रखंड के एमओ के प्रभार में भी थे. अभिजीत ने 90 दिनों के असाधारण / अवैतनिक अवकाश हेतु आवेदन दिया था. हालांकि उनके आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया था. अभिजीत कुमार के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण अनाधिकृत अनुपस्थित अवधि में या अगले आदेश तक गोराडीह के कार्यों का निष्पादन जगदीशपुर एमओ एवं नाथनगर के कार्यों का निष्पादन सुलतानगंज एमओ करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >