माउंट जियोन स्कूल के संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

बदमाशों ने माउंट जियोन स्कूल किरणपुर के संचालक रवि प्रधान के कार पर फायरिंग कर दी. बदमाशों के फायरिंग से संचालक रवि प्रधान बाल-बाल बच गये हैं.

शाहकुंड/अकबरनगर. शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य मार्ग पचरुखी मिल्की स्कूल के सामने रविवार की शाम 7.30 बजे घात लगाये बदमाशों ने माउंट जियोन स्कूल किरणपुर के संचालक रवि प्रधान के कार पर फायरिंग कर दी. बदमाशों के फायरिंग से संचालक रवि प्रधान बाल-बाल बच गये हैं. संचालक ने बदमाशों के करतूत की जानकारी शाहकुंड पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि स्कूल के काम का निबटारा कर मैं अपनी प्राइवेट कार खुद चला कर भागलपुर जा रहे थे. पचरुखी मिल्की स्कूल के सामने दाहिने ओर सड़क किनारे तीन लोग खड़े थे. गाड़ी पर अचानक गोली फायरिंग की आवाज सुन मैं अवाक हो गया. तेज गति से कार ड्राइव कर अकबरनगर पहुंचे. अकबरनगर में घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय लोगों को दी. बदमाशों की गोली से संचालक की गाड़ी के पीछे की सीट के शीशे टूट गये हैं, हालांकि उनकी गाड़ी में पीछे कोई बैठा नहीं था. मेरी गाड़ी के पीछे स्कूल के अन्य कर्मी कुछ विलंब से अपने निजी वाहन से भागलपुर जा रहे थे. शाहकुंड पुलिस संचालक से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य मार्ग पर देर शाम फायरिंग की तरह-तरह की चर्चा है. थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि मामले की जांच जारी है. सुलतानगंज गंगा स्नान करने सुलतानगंज पहुंचे झारखंड गिरीडीह जिले के बेंगाबाद के पिता-पुत्र रामचरित्र महतो व मनोज ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. पीड़ित रामचरित्र महतो ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह अपने पुत्र के साथ गंगा स्नान करने बाइक से सुलतानगंज पहुंच रहे थे. मुख्य चौक से गंगा घाट जाने वाले घाट रोड में मुड़ते ही कुछ अज्ञात लोग पीछा करने लगे. गंगा घाट किनारे पहुंचने पर गंगा स्नान करने से रोका. सारा कपड़ा उतरवा दिया. वह लोग कहने लगे कि किसी परिजन के अस्थि प्रवाह को आये हैं. जबकि यज्ञ के लिए गंगा स्नान कर जल लेने आये थे. इस दौरान पुलिस को जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सुलतानगंज नगर परिषद सभागार में रविवार को पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षक पुलिस निरीक्षक धीरेंद्र प्रसाद यादव व अंचल पुलिस निरीक्षक वकील प्रसाद यादव ने बताया कि एक जुलाई से नया कानून लागू होने को लेकर थानाध्यक्ष व अपर थानाध्यक्ष को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में सुलतानगंज पुलिस अंचल के सभी थाना के थानाध्यक्ष व अपर थानाध्यक्ष शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >