खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन की ओर से वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत जिलास्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता बुधवार को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में 30 वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 100 महिला व पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता मूकबधिर, शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग व ड्वार्फ चार श्रेणियों में आयोजित की गयी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी आठ फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित होनेवाली प्रमंडलस्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. राज्यस्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 15 फरवरी 2026 को पटना में किया जायेगा. विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण के सहायक निदेशक अगम श्रीवास्तव, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन व जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया. खेल के आधार पर राज्य सरकार नौकरी भी दे रही है : एडीएम
अपर समाहर्ता दिनेश राम ने कहा कि आज दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यहां तक कि पैरालंपिक में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं. बिहार सरकार खेल के आधार पर दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करा रही है. इस मौके पर जिला दिव्यांगजन संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव मो नसर आलम, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय, जिला रग्बी संघ के सचिव कुमार गौरव, जिला योगासन संघ के सचिव एसपी कुमार, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव रविकांत रंजन सहित कई खेल संघों के पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक भी उपस्थित थे.
प्रतियोगिता के परिणाम शारीरिक दिव्यांग महिला वर्ग (चक्का फेंक) : वर्षा रानी प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय, ऋतु कुमारी तृतीयमूकबधिर बालक वर्ग (चक्का फेंक) : अमित कुमार प्रथम, आदर्श द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय
मूकबधिर बालक वर्ग (100 मीटर दौड़) : अनीश भारती प्रथम, अंश कुमार द्वितीय, विकास कुमार तृतीयमूकबधिर बालक वर्ग (60 मीटर दौड़) : राजा कुमार प्रथम, रौशन कुमार द्वितीय, गोविंद कुमार तृतीय
मंदबुद्धि बालक वर्ग (60 मीटर दौड़) : ओम राज प्रथम, अंशु द्वितीय, स्नेह कुमार तृतीयशारीरिक दिव्यांग बालक वर्ग (100 मीटर दौड़) : मो शार्जन प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय
शारीरिक दिव्यांग महिला वर्ग (100 मीटर दौड़) : निधि कुमारी प्रथम, वर्षा रानी द्वितीयशॉट पुट बालक वर्ग : आदर्श कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय
मंदबुद्धि बालक वर्ग (शॉट पुट) : अंशु गुप्ता प्रथम, ओम राज द्वितीय, स्नेह कुमार तृतीयनेत्रहीन बालक वर्ग (शॉट पुट) : राकेश कुमार प्रथम, राजा कुमार द्वितीय, गोविंद कुमार तृतीय
दिव्यांग बालिका वर्ग (शॉट पुट) : फूल कुमारी प्रथम