बाढ़ में 50 से अधिक ग्रामीण सड़कें डूबी है, आज से उतरेगा पानी

भागलपुर जिले की 50 से अधिक ग्रामीण सड़कें अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है.

ग्रामीण कार्य विभाग ने चयनित एजेंसियों को सड़क मरम्मत कराने के लिए तैयार रहने का दिया निर्देश वरीय संवाददाता, भागलपुर भागलपुर जिले की 50 से अधिक ग्रामीण सड़कें अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है. विभाग का दावा है कि एक-दो ग्रामीण सड़कों से पानी उतर गया है लेकिन, इसमें तेजी शनिवार से आयेगी. सड़कों से पानी उतरने के बाद उसकी स्थिति देखी जायेगी. मरम्मत कराने लायक होगा, तो इमिडिएट कराया जायेगा. सड़क मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया नहीं अपनानी पड़ेगी. पहले से ही एजेंसियों को सूचीबद्ध किया गया है और उनसे ही सड़क मरम्मत का काम लिया जायेगा. तीन-चार चयनित एजेंसियों को सड़कों का मरम्मत कराने के लिए तैयार रहने कह दिया गया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ग्रामीण सड़क के मरम्मत पर कितना खर्च आयेगा, इसका आकलन करना मुश्किल है. क्योंकि, पिछली बार जब सड़कें बाढ़ के पानी में डूबी थी और कुछ दिनों के बाद पानी उतरा था, तो मरम्मत कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी थी. बाढ़ में डूबने वाली सभी सड़कों की स्थिति ठीक थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >