भागलपुर में 48 घंटे के अंदर मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिले में अगले 48 घंटे के भीतर मानसून की दस्तक होने की संभावना है. मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 17 जून के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. जिले में अगले 48 घंटे के भीतर मानसून की दस्तक होने की संभावना है. मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 17 जून के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है और बारिश होने के आसार हैं. मौसम में बदलाव के कारण शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है.बिहार ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर और बिहार के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. अगले दो से तीन दिनों में जिले में मानसून का प्रवेश हो सकता है.

धान के बीज को स्वस्थ रखने के लिए सड़े हुए गोबर खाद का करें उपयोग

मानसून की संभावना को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने की सलाह दी है. लंबी अवधि वाली धान की किस्में जैसे सबौर श्री, स्वर्णा सब-1, राजश्री, राजेंद्र मंसूरी, राजेंद्र स्वेता, स्वर्णा, वीपीटी-5204 एवं राजेंद्र कस्तूरी की नर्सरी स्थापित करने की अनुशंसा की गई है. स्वस्थ पौधे तैयार करने के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर खाद का उपयोग करने को कहा गया है. साथ ही प्रमाणित स्रोत से बीज लेने और बुआई से पहले बीजोपचार करने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >