कुलपति आवास में बदमाशों ने चोरी का किया प्रयास

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल के आवास में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया. आवास के कर्मी व निजी सुरक्षा गार्ड चोरों की मंशा पर पानी फेर दिया. भागते-भागते बदमाशों ने कुलपति आवास के पिछले हिस्से पर पथराव किया.

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल के आवास में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया. आवास के कर्मी व निजी सुरक्षा गार्ड चोरों की मंशा पर पानी फेर दिया. भागते-भागते बदमाशों ने कुलपति आवास के पिछले हिस्से पर पथराव किया. करीब 10-15 मिनट तक हुए पथराव में एक गार्ड व कर्मी को चोट भी लगी है. सूचना मिलने पर विवि में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये. आवासीय कर्मी ने कहा कि उन लोगों के पहुंचते ही बदमाश दियारा की तरफ भाग निकले. विवि कर्मियों ने उन लोगों का कुछ दूर तक पीछा भी किया. काफी दूर तक जाने के बाद भी बदमाश विवि कर्मियों व गार्ड को गाली गलौज करते रहे. कर्मियों ने कहा कि कुलपति आवासीय परिसर का निरीक्षण प्रतिदिन किया जाता है. इसी क्रम में देखा गया कि आवास की पिछली दीवार में सुरंग बनाने की फिराक में थे. इसके अलावा आवास से कुछ दूरी पर ही बाढ़ का पानी निकलने वाले नाले को भी क्षतिग्रस्त कर रास्ता बना दिया था. हालांकि मामले को लेकर विवि थाना में लिखित शिकायत फिलहाल नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >