Bhagalpur: युवती से छेड़खानी के आरोप में मनचले अधेड़ की हुई बीच सड़क पर पिटाई

Bhagalpur: भागलपुर के कचहरी चौक-भीखनपुर मुख्य सड़क पर युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में लोगों ने एक मनचले अधेड़ की धुनाई कर दी.

Bhagalpur: भागलपुर शहर के इशाकचक थाना क्षेत्र के कचहरी चौक-भीखनपुर मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम युवती के साथ छेड़खानी का आरोप लगा लोगों ने एक मनचले अधेड़ की धुनाई कर दी. लोगों ने उस पर नशा कर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया.

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अधेड़ को अपने कब्जे में लेकर थाना चली गयी. हालांकि, देर शाम तक इस बाबत थाना पर किसी ने भी लिखित शिकायत जमा नहीं करायी थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार देर शाम करीब आठ बजे भाई-बहन ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे थे, तभी एक नशेड़ी अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया. पहले तो अधेड़ ने भाई-बहन पर प्रेमी-प्रेमिका होने और तरह-तरह के आरोप लगाते हुए उनके साथ बदसलूकी करने लगा. उसके बाद फिर धीरे-धीरे युवती के साथ छेड़खानी करने लगा.

भाई ने विरोध जताते हुए अधेड़ को धक्का दिया. यह देख स्थानीय लोग वहां जुट गये और युवती के साथ छेड़खानी कर रहे अधेड़ को पकड़ जम कर उसकी पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों का कहना था कि उक्त अधेड़ व्यक्ति आये दिन नशे में धुत होकर इलाके में आने-जानेवाली लड़कियों, युवतियों और महिलाओं के साथ इसी तरह अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करता है. अधेड़ नशेड़ी व्यक्ति का नाम विनय साह बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >