Bhagalpur News: गांधी जयंती समारोह व प्रतियोगिता को लेकर बैठक संपन्न

गांधी जयंती समारोह व प्रतियोगिता को लेकर बैठक संपन्न

संवाददाता, भागलपुर

गांधी शांति प्रतिष्ठान में सोमवार को क्रियान्वयन समिति की बैठक आज प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में गांधी जयंती समारोह और गांधी जयंती प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी पर चर्चा हुई. इस दौरान आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह सह विश्व अहिंसा दिवस मनाये जाने को लेकर निर्णय लिया गया.

कार्यक्रम में सर्व धर्म प्रार्थना, पुष्पांजलि के अलावा अन्य आयोजन किए जाएंगे. वहीं 5 अक्टूबर को प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा. समारोह में विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा. बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, राजकुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ सुनील अग्रवाल, वासुदेव भाई, संजय कुमार, वीणा सिन्हा, तकी अहमद जावेद, शहबाज, जिनी हमिदी, मोहम्मद कुवुल, सलाउद्दीन, प्यारी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >