bhagalpur news. नीति आयोग टीम होली से पहले जगदीशपुर के स्कूलों का कर सकती है निरीक्षण

नीति आयोग की टीम होली से पहले जगदीशपुर के स्कूलों का निरीक्षण करेगी

नीति आयोग की टीम होली से पहले जगदीशपुर के स्कूलों का निरीक्षण करेगी. इसको लेकर स्कूलों के बेहतर प्रबंधन व शैक्षणिक व्यवस्था की प्रगति रिपोर्ट मांगी गयी है. इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक टीम का गठन किया है, जो जगदीशपुर स्थित सभी विद्यालयों की रिपोर्ट उपलब्ध करायेगी. जगदीशपुर स्थित सभी स्कूलों से 24 तरह की जानकारी मांगी गयी है. इसमें बैजानी के लिए डीपीओ स्थापना को नोडल पदाधिकारी, एआरपी मुकेश कुमार व बीआरपी जगदीशपुर मुरारी कुमार मिश्रा को भी नामित किया है. सोनूचक पुरैनी पंचायत को लेकर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार सुमन को नोडल, असिस्टेंट रिसोर्स पर्सन उपेंद्र कुमार व अरविंद कुमार को शामिल किया है. वहीं, सन्हौली के लिए डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी को नोडल बनाया है. जबकि एपीओ रुस्तम अली व असिस्टेंट रिसोर्स पर्सन रवीश चंद्रा को स्ट्रीम में शामिल किया है. जगदीशपुर के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार नोडल पदाधिकारी व एपीओ शिव कुमार को टीम में रखा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि जगदीशपुर के विभिन्न स्कूलों का वह खुद निरीक्षण कर रहे हैं. नीति आयोग की टीम कभी भी आ सकती है. रविवार, सोमवार व मंगलवार को निरीक्षण किया है. कहा कि नीति आयोग की टीम के आने को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी जोरों पर चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >