bhagalpur news. पुरुष में मगध व महिला में मुंगेर खिलाड़ियों का रहा दबदबा

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. पहले दिन पटना, मगध, मुंगेर व भागलपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा.

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. पहले दिन पटना, मगध, मुंगेर व भागलपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार ने उद्घाटन किया. अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि सूबे के नौ प्रमंडल के करीब 150 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त चंदन कुमार, सराज कुमार, जयप्रकाश कुमार, शिवम भगत, विनेश हेंब्रम, सोनू कुमार, बलराम प्रसाद, आशुतोष कुमार, अविनाश ओझा, निर्भय कुमार सिंह, किशन कुमार, अमन कुमार, अभय कुमार सिंह, बादल कुमार राम, कुंदन हेंब्रम, नीरज राय, नसर आलम , जयंती राज, राम कुमार सिंह, देवीशंकर, श्वेता कुमारी, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, अमीर खान आदि मौजूद थे. मंच संचालन वैभव झा ने किया. पहले दिन के खेल के नतीजे – अंडर-14 बालक रिकर्व : नमन कुमार (मगध) प्रथम प्रिंस राज (पटना) द्वितीय आर्यन कुमार (मगध) तृतीय ——————– अंडर-14 बालिका (रिकर्व) : स्वरा शांडिल्य ( मुंगेर) प्रथम दिया (मगध) द्वितीय आराध्या कुमारी (मगध) तीसरे ————————– अंडर-14 बालक (कंपाउंड) : आयन राज (पटना) प्रथम रॉक सिंह (पटना) द्वितीय यश कुमार (मगध) तृतीय ———————— अंडर-14 बालिका (कंपाउंड) : शानवी शर्मा (मगध) पटना ———————– अंडर-17 बालक ( रिकर्व) : सामर्थ्य कुमार (पटना) प्रथम आदित्य कुमार शाह (पटना) द्वितीय राहुल कुमार (पटना) तृतीय ———————— अंडर-17 बालक ( कंपाउंड) : आदर्श राज (मगध) प्रथम नयन कुमार (पटना) द्वितीय लक्ष्य कुमार (मगध) तृतीय ——————————- अंडर-19 बालक ( रिकर्व) : शुभम कुमार (पटना) प्रथम बंटी कुमार (मगध) द्वितीय हिमांशु कुमार (भागलपुर) तृतीय ——————————— अंडर-19 बालिका (कंपाउंड) : श्रेया कुमारी (पटना) प्रथम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >