Bhagalpur News: मधेपुरा ने कटिहार को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रही मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी प्रतियोगिता

फोटो – सिटी के बाहर- सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रही मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी प्रतियोगिता

वरीय संवाददाता, भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे अंगिका जोन के तहत मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गये मुकाबले में मधेपुरा ने कटिहार टीम को 52 रनों से पराजित कर दिया. मधेपुरा टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 41.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में करण ने 34 व ओंकार ने 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में कटिहार की ओर से अभिनव ने चार व लाडले ने तीन विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम 42.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में इरफान ने 38 रन व अभिनव ने 28 रनों का योगदान दिया.

किशनगंज व पूर्णिया की टीम के बीच मुकाबला आज

मधेपुरा की ओर से गेंदबाजी में रेयांश ने तीन व ओंकार ने दो विकेट चटकाये. मैच में बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर कुमार और अमित रंजन थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. बुधवार को किशनगंज व पूर्णिया की टीम के बीच मुकाबला होगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करुण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >