कोसी के जलस्तर में वृद्धि, तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी

Kosi River Water Level Rise : बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है, हालांकि जलस्तर अभी भी वार्निंग लेवल से नीचे है.

भागलपुर के गोपालपुर से रिपोर्ट :


Kosi River Water Level Rise : भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में पिछले कुछ दिनों से कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. हालांकि मदरौनी और चोरहर स्थित जलमापी केंद्रों पर नदी का जलस्तर अभी भी वार्निंग लेवल से काफी नीचे है. मदरौनी में वार्निंग लेवल 30.48मीटर है. जबकि आज सवेरे का जलस्तर 26.34मीटर है. चोरहर में वार्निंग लेवल 30.77मीटर है. जबकि आज सवेरे का जदस्तर 27.98मीटर है.इसके बावजूद जल संसाधन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और तटबंधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

नेपाल में हुई वर्षा से कोसी नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी


कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार ने बताया कि नेपाल क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए कोसी बराज के छह फाटक खोले गए हैं, जिससे अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान में नदी का जलस्तर खतरे के निशान और वार्निंग लेवल से नीचे है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है.

विभागीय अभियंताओं एवं कर्मियों को तटबंधों की नियमित निगरानी करने का निर्देश


उन्होंने बताया कि विभागीय अभियंताओं एवं कर्मियों को तटबंधों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं.

तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों से विभाग द्वारा जारी सूचनाओं पर नजर रखने की अपील


जल संसाधन विभाग ने तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा विभाग द्वारा जारी सूचनाओं पर नजर रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि कोसी नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी बदलाव की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी.

ALSO READ : पंजवारा को मिलेगी बाइपास की बड़ी सौगात, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है परिचालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >