भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
शाहजादपुर गांव में भागवत कथा को लेकर कुंवारी कन्या और महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली.
शाहकुंड जगरिया पंचायत के शाहजादपुर गांव में भागवत कथा को लेकर कुंवारी कन्या और महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. शाहजादपुर गांव के ठाकुर बाड़ी से कलश में जल भर कर महिलाएं गांव का भ्रमण कर माणिकपुर चौक से पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंची. भक्तों के जयकारे से गांव में भक्ति का माहौल है. प्रवचन मथुरा की कथा वाचिका कृष्णा प्रिया जी करेंगी. प्रवचन 11 मई तक होगा. प्रवचन को सफल बनाने में आयोजन समिति के लोग जुटे हैं.
सजौर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
शाहकुंड सजौर मंडल के अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में संगठन को पंचायत व बूथ स्तर पर बनाने पर चर्चा हुई. बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. बैठक में मनोज झा, दीपक कुमार, ओमप्रकाश साह, दिलीप साह मौजूद थे.
सड़क पर नाले के पानी से परेशान ग्रामीणों का विरोध
शाहकुंड खुलनी पंचायत पचरुखी गांव में बीते चार दिनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीण टुनटुन राम, सोभानी राम, राजेश ठाकुर सहित अन्य ने कहा कि एक माह पूर्व नवनिर्मित नाला का निर्माण मनमाने तरीके से कराया गया. नाले में दरार होने और पानी निकासी अवरुद्ध होने से सड़क पर नाले का पानी का बहाव हो रहा है. सड़क पर पानी का जल-जमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि नवनिर्मित नाला सुविधा के स्थान पर मुसीबत बन गया है. नाराज लोगों ने कहा कि स्थानीय अधिकारी को सूचना दी गयी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है. परेशान ग्रामीणों ने दो दिनों में जल जमाव से निजात नहीं मिलने पर सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है.