bhagalpur news. स्टीमर खुलते ही हुआ खराब, पैसेंजर को उतरना पड़ा

स्टीमर खुलने लगा तो टेक्निकल समस्या आ गयी और सभी पैसेंजर को निराश होकर उतरना पड़ा.

बरारी पुल घाट पर बुधवार को नवगछिया की ओर जानेवाले लोगों की भारी भीड़ दिखी. इसी बीच साहेबगंज से प्राइवेट स्टीमर घाट पर पहुंचा. स्टीमर में पैसेंजर भर गया. सभी न अपना-अपना किराया भी जमा कर दिया. स्टीमर खुलने लगा तो टेक्निकल समस्या आ गयी और सभी पैसेंजर को निराश होकर उतरना पड़ा. दोपहर एक बजे थे. बरारी पुल घाट पर साहेबगंज से प्राइवेट स्टीमर आकर रुका. लोग उस पर चढ़ने के लिए आगे बढ़ने लगे. फिर स्थानीय पुलिस व स्टीमर के स्टाफ ने सभी को रोका और कहा कि अभी ईंधन आने में एक घंटा लगेगा. इसी बीच लोगों को बताया गया कि यह स्टीमर सरकारी नहीं है. इसमें पैसा लगेगा. इसका लिस्ट चिपकाया गया है. सभी का रेट नाव के बराबर ही था. हालांकि इस पर बाइक, साइकिल व समान ले जाने में अधिक सुविधा थी. एक घंटा से पहले ही ईंधन आ गया और सभी पैसेंजर को चढ़ाने का काम शुरू हो गया. 15 से 20 मिनट में पूरा स्टीमर पैसेंजर से भर गया. ज्यों ही इसे स्टार्ट किया गया, ताे टेक्निकल फॉल्ट होने पर सभी पैसेंजर को उतारना पड़ा. 400 से अधिक पैसेंजर की क्षमता वाला है प्राइवेट स्टीमर प्राइवेट स्टीमर के संचालक सुनील यादव ने बताया कि 400 से अधिक लोगों को एक साथ बैठाया जा सकता है. इसके अलावा बाइक, साइकिल व सामान भी रह सकता है. इसकी क्षमता चौपहिया वाहनों को ले जाने की भी है. प्राइवेट स्टीमर पहुंचने पर नाव वाले दिखे परेशान प्राइवेट स्टीमर पहुंचने पर नाव वाले परेशान दिखे. सभी चिल्लाने लगे कि यह तो एक घंटा से भी अधिक देर में नवगछिया वाले घाट पर पहुंचेगा. हम तो बहुत तेजी से आपलोग को आधे समय से पहले पहुंचा देंगे. सुविधा अनुसार पैसेंजर नाव व स्टीमर में तुलना कर चढ़ गये. नाव पर एक साथ दो टोटो को सवार देख लोगों की फूंटी हंसी छोटे नाव पर एक साथ दो टोटो को सवार करके नवगछिया की ओर बरारी पुल घाट पर लाया गया. यहां उतारने की सुविधा नहीं होने पर उसे शहर के नजदीक वाले घाट की ओर ले जाना पड़ा. नाव पर टोटो को देख कर लोगों की हंसी फूट पड़ी. टोटो वाले ने कहा कि नवगछिया क्षेत्र में फंस गये ये. वहां कमाई नहीं हो रही थी. ऐसे में नाव का सहारा लेकर भागलपुर पहुंचे. यहां भी घाट पर उतारने की सुविधा नहीं मिली. शादी-विवाह का सामान ले जाने और लाने में बढ़ी परेशानी लड़की के पिता ने सबौर से ठेला पर पलंग, बड़ा बक्सा-ट्रंक समेत अन्य साजो सामान बरारी पुल घाट भेजा, जिसे नाव पर ले जाने की व्यवस्था की गयी. मुकेश मंडल ने बताया कि सभी सामान को कदबा मिलन चौक ले जा रहे हैं. पहले इतनी परेशानी नहीं थी, लेकिन सारा सामान समय पर पहुंचाना जरूरी है. चिकित्सा कैंप में पांच मरीजों ने करायी जांच घाट पर बने चिकित्सा कैंप में पांच मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराया. स्वास्थ्यकर्मी व नर्स ने जांच कर जरूरी दवा दी. उनके साथ एंबुलेंसकर्मी भी तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >