जदयू महानगर की 52 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व

भागलपुर में जनता दल (यूनाइटेड) महानगर इकाई की 52 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस टीम की घोषणा की है. नवगठित कार्यकारिणी में पार्षदों सहित कई नए चेहरों को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

Bhagalpur News: भागलपुर में जनता दल (यूनाइटेड) महानगर इकाई की नई 52 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है. महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम की घोषणा की. नवगठित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष सहित कुल 52 पदाधिकारियों और सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

संगठन को नयी ऊर्जा देने का प्रयास

महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जायेगा.

पांच पार्षद बने उपाध्यक्ष

नयी कार्यकारिणी में नगर निगम के पांच पार्षदों को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें अशोक पटेल, संजय सिन्हा, रंजीत मंडल, कल्पना देवी और अंजूम शाहिन शामिल हैं. इनके अलावा कुंज बिहारी उर्फ संजू तिवारी, मो तनवीर आलम उर्फ राजा, दीपक खेतान, रूपेश साह, दीपक सिंह, मो परवेज खान, अविनाश साह उर्फ गोलू, निशांत कुमार और मो हुमायूं को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

महासचिव, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य भी घोषित

महासचिव पद पर शमीम रिजवी, नीरज राय, सपना गुप्ता, किशोर साह, चंदन सहाय, मोनी दुबे, मयंक वर्मा, डॉ एसपी शर्मा, निर्मल पासवान और हेमंत कुमार उर्फ टिंकू मोदी को जिम्मेदारी दी गई है. सचिव पद पर रवि गौड़, पंकज सोनी, अशोक मंडल, शायका सलीम उर्फ चंदा, कविता देवी, पृथ्वी राज सचिन, आशीष मंडल, अनुप कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव बजाज, शबाना खातून, पंकज मंडल और रोहित पासवान को मनोनीत किया गया है. वहीं 12 कार्यकारिणी सदस्यों को भी संगठन में शामिल किया गया है.

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Bhagalpur News: नयी कार्यकारिणी के गठन पर सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जदयू की राष्ट्रीय महासचिव कहकशां परवीन, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल और वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >