भागलपुर में जदयू नेता, डॉक्टर सहित मिले 55 कोरोना पॉजिटिव, शहरी क्षेत्र के 31 मरीज शामिल

भागलपुर : राज्य स्वास्थ्य समिति और कोरोना एंटीजन किट जांच रिपोर्ट आने बाद जिले में जदयू नेता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत पीजी डॉक्टर समेत कुल 55 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2253 हो गयी है. अब तक 36 लोगों की मौत भी कोरोना के कारण हो चुकी है. दूसरी ओर जिले में अब तक 1022 लोग कोरोना की जंग जीत अपने घर जा चुके हैं. सिविल सर्जन के अनुसार जदयू के एक 65 साल के नेता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर समेत शहरी इलाके में 31 मरीज मिले हैं.

भागलपुर : राज्य स्वास्थ्य समिति और कोरोना एंटीजन किट जांच रिपोर्ट आने बाद जिले में जदयू नेता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत पीजी डॉक्टर समेत कुल 55 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2253 हो गयी है. अब तक 36 लोगों की मौत भी कोरोना के कारण हो चुकी है. दूसरी ओर जिले में अब तक 1022 लोग कोरोना की जंग जीत अपने घर जा चुके हैं. सिविल सर्जन के अनुसार जदयू के एक 65 साल के नेता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर समेत शहरी इलाके में 31 मरीज मिले हैं.

इन मरीजों को सूचना दे दी गयी है. जो लोग होम आइसोलेशन में रहना चाहते हैं, वो बांड भर कर रह सकते हैं. एंटीजन जांच में जदयू नेता मिले पॉजिटिव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जदयू नेता तबियत बिगड़ने के बाद कोरोना की जांच कराने गये थे. आदमपुर इलाके में रहने वाले इस नेता की जांच रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आयी. इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया. वहीं मायागंज अस्पताल में कार्यरत 32 साल के एक जूनियर डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गये. ये लगातार कोरोना वार्ड में भी अपनी सेवा दे रहे थे. इससे इनको संक्रमण होने की बात कहीं जा रही है. पॉजिटिव होने के बाद डॉक्टर होम आइसोलेशन में चले गये हैं.

दूसरी ओर मायागंज अस्पताल का एक 33 साल का कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हवाई अड्डा में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग, आदमपुर इलाके में रहनेवाली दो महिला 50 और 48 साल की महिलाएं कोरोना पॉजिटिव हो गयी हैं. इसके अलावा भीखनपुर, मुंदीचक, इशाकचक, आदमपुर, नाथनगर समेत जिले के कई मोहल्ले में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

सदर अस्पताल में जांच में 22 मरीज सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के लिए 113 लोग आये. इसमें से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसमें इशाकचक, अलीगंज, मीरजानहाट समेत कई इलाको के लोग हैं. वहीं नाथनगर में भी कोरोना जांच में एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इन सभी में कई लोग सीसीसी सेंटर में भर्ती होने के पहुंच चुके हैं. लॉकडाउन बना मददगारवहीं सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अचानक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी. इस पर काबू पाने में लॉकडाउन काफी हद तक मददगार रहा. लोग संयम से रहें और नियम का पालन करें तो हम लोग इस रोग पर काबू पा सकते हैं.

दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव जदयू नेता का चेन खोजने का काम विभाग करने जा रहा है. उनके संपर्क में जो भी लोग आये हैं सभी की सूची बनायी जायेगी. ऐसे लोगों में अगर कोई भी लक्षण कोरोना का दिखा, तो उनकी जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >