bhagalpur news. दर्जन दावेदार हो जाने से रुका जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव, अब मुख्यालय लेगा निर्णय

जद यू जिलाध्यक्ष का चुनाव रुका

प्रत्याशियों की संख्या 12 हो जाने की वजह से जिला जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव रोक दिया गया. जीरो माइल स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू नेताओं का जुटान हुआ था. निर्वाचन पदाधिकारियों प्रत्याशियों की संख्या अधिकहोने व विवाद से बचने के लिए चुनाव को रोक दिया गया. अब मुख्यालय से जिलाध्यक्ष पद का निर्णय लिया जायेगा.निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन साह एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार ने किया. निर्वाचन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुआ. नामांकन की अधिकता के कारण स्थिति जटिल होती दिखाई दी. अनेक योग्य एवं वरिष्ठ नेताओं ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए अपनी दावेदारी दी. इससे जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक के समक्ष चयन की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि परिस्थिति को देखते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन साह, जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार तथा चुनाव कार्य में संचालन के लिए परामर्शदात्री सदस्य के रूप में नामित पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय नेता विभूति गोस्वामी एवं पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने आपसी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया कि जिला अध्यक्ष पद के अंतिम चयन के लिए संपूर्ण प्रतिवेदन एवं नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को अग्रसारित की जाये. प्रदेश स्तर पर विचार-विमर्श एवं संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जायेगा.किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पायी. पार्टी में एकता को बनाये रखने व विवाद से बचने के लिए चुनाव रोकने का फैसला लिया गया. मुख्यालय को फैसला लेने का प्रस्ताव भेज दिया गया है. बड़ी संख्या में नामांकन होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई. एक चुनाव अधिकारी के पुत्र ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन समय से पहले पिता की छवि को देखते हुए नाम वापस ले लिया.

अर्जुन साह, जिला निर्वाची पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >