जमुनिया पंचायत सरकार भवन के मुंशी हत्याकांड का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं

जमुनिया पंचायत सरकार भवन के मुंशी ब्रजेश कुमार यादव की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। परिजनों में आक्रोश, जांच जारी।

नवगछिया (भागलपुर). परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के मुंशी की निर्मम हत्या के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है. मामले के खुलासे में हो रही देरी से मृतक के परिजनों में आक्रोश है, वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चिंता बनी हुई है.

17 जुलाई की रात की गई थी हत्या


ज्ञात हो कि 17 जुलाई की रात अपराधियों ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में कार्यरत मुंशी ब्रजेश कुमार यादव की गला रेतकर हत्या कर दी थी. मृतक नवगछिया प्रखंड के आश्रमटोला, कदवा निवासी थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी और विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है. हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी व मामले के उद्भेदन की मांग की


मृतक के परिजनों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन की मांग की है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अपराधियों का अब तक गिरफ्त से बाहर रहना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. परवत्ता थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ चार सौ वर्ष पुरानी पिंडी के रूप में विराजमान हैं जागृत बजरंगबली, हर शुभ कार्य से पहले चढ़ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >