Bhagalpur News : दूसरे मैच में जमुई को तीन और बेगूसराय को एक अंक

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन जमुई की टीम को तीन अंक मिले.

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन जमुई की टीम को तीन अंक मिले. वहीं, बेगूसराय की टीम को एक अंक दिया गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने 76.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 244 रन बनायी और 78 की बढ़त ले ली. जमुई की ओर से बल्लेबाजी में तौफीक ने 91 रन, कृष्ण ने नाबाद 27 रन और कृष्ण कुमार ने 22 रन का योगदान दिया. बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में राम ने चार विकेट, शिवम ने दो विकेट और हर्ष ने एक विकेट झटके. दूसरी पारी में बैटिंग करनी उतरी बेगूसराय की टीम 52 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन ही बना पायी. दिन की समाप्ति होने के कारण मैच को ड्रॉ करार दिया गया. पहली पारी में बढ़त के आधार पर जमुई को तीन अंक और बेगूसराय को एक अंक मिले. मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के अंपायर अमित रंजन (मधुबनी) व वेद प्रकाश (मोतिहारी) थे. स्कोरर शिवम कुमार, डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज थे. पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के देवी शंकर थे. पांच मई और छह मई को दो दिवसीय मैच गोपालगंज बनाम पूर्णिया के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >