IRCTC/Indian Railways News : गोड्डा-पीरपैंती नयी रेल लाइन परियोजना का रास्ता साफ, कोयला मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

IRCTC News, Indian Railways News, देवघर : महागामा के पास 30 किलोमीटर तक कोल ब्लॉक मिलने की वजह से अटकी पड़ी गोड्डा-पीरपैंती नयी रेल लाइन परियोजना का रास्ता अब साफ हो गया है. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए पत्र भेजकर बताया है कि गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना चिह्नित हो चुका है. यह प्रोजेक्ट बरकरार है. रेलवे भी इस प्रोजेक्ट में निवेश कर रहा है.

वर्ष 2019 में 60 किलोमीटर लंबी गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन का टेंडर महागामा के पास कोयला मिलने की वजह से रद्द हो गया था. राज्य सरकार ने फंडिंग में असमर्थता जता दी थी. इसके बाद गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे रेल मंत्री पीयूष गोयल व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलकर हर हाल गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन प्रोजेक्ट को पूरा करने का आग्रह किया. वर्ष 2020 में सांसद डॉ दुबे के कोल इंडिया, रेल मंत्रालय व एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ दिल्ली में कई बैठकें हुईं.

Also Read: IRCTC/Indian Railways Latest News : 9 महीने बाद फिर से पटरी पर दौड़ी धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली राहत

इस बैठक में किसी भी कीमत पर यह प्रोजेक्ट चालू करने कर प्रस्ताव सांसद ने दिया था. अंत में कोल मंत्रालय ने गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन का एक एलाइमेंट रेलवे के साथ मिलकर फिक्स कर दिया. सांसद ने कोयला मंत्री से इस प्रोजेक्ट में फंडिंग करने का प्रस्ताव दिया, जिससे कोल इंडिया को फायदा होगा. कुल मिलाकर बंद हो चुकी गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन का काम अब चालू होगा. अब राज्य सरकार, केंद्र सरकार व कोयला मंत्रालय के सहयोग से यह रेल लाइन बनेगा. इस क्रम में राज्य सरकार ने भी बैठक कर एक एलाइमेंट बनाने के लिए एक कमेटी बनायी. इस कमेटी की रिपोर्ट भी आने वाली है.

Also Read: Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति पर बाबाधाम में हुई विशेष पूजा, एक महीने तक चढ़ेगा खिचड़ी महाभोग

जसीडीह-पीरपैंती रेल लाइन के इस प्रोजेक्ट में पौड़ेयाहाट से गोड्डा तक 30 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है. अगले माह फरवरी तक गोड्डा रेल पहुंच जायेगी. रेलवे इस दिशा में तेजी से कम कर रहा है. शेष 37 किलोमीटर मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है, जिसे मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >