bhagalpur news. बीएससी नर्सिंग कॉलेज में हंगामा व प्राचार्य पर आरोप की हुई जांच

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अंतर्गत बीएससी नर्सिंग कॉलेज में छात्रा व परिजनों की ओर से हंगामा व प्राचार्य पर आरोप की जांच शनिवार को हुई

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अंतर्गत बीएससी नर्सिंग कॉलेज में छात्रा व परिजनों की ओर से हंगामा व प्राचार्य पर आरोप की जांच शनिवार को हुई. छात्रा की मां की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने जांच की. इसमें खुद अधीक्षक डॉ एचपी दुबे, क्षेत्रीय अवर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं भागलपुर प्रमंडल डॉ अजय कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ एसपी सिंह, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की एचओडी डॉ अनुपमा सिन्हा व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अजय प्रताप शामिल थे.

प्राचार्य रिंपी दुगड़ ने बताया कि एक दिन पहले भी छात्रा की मां हंगामा करके गयी है. इससे पहले 28 फरवरी, 13 मार्च व तीन मई को भी कॉलेज व छात्रावास में हंगामा कर चुकी है. सबूत के रूप में वीडियो क्लिप है. अब तक चार बार हंगामा की है. इसे लेकर सारी जानकारी पुलिस पदाधिकारी से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी को दे चुकी हैं. नालंदा निवासी छात्रा की मां अधिवक्ता है. टीम ने बताया कि सोमवार को प्राचार्य का विधिवत बयान लिया जायेगा. साथ ही छात्रा की मां का भी बयान लिया जायेगा. हरेक बिंदू पर जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >