Bhagalpur News. विवि से जारी गाइडलाइन के तहत कराया जायेगा इंटर्नशिप

विवि की गाइडलाइन के तहत होगा इंटर्नशिप.

स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर पांच में विद्यार्थियों का होना है इंटर्नशिप

टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर पांच में इंटर्नशिप का मामला उलझता जा रहा है. ऐसे में कुछ काॅलेज अपने-अपने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करा रहे थे. तत्काल प्रभाव से विवि ने रोक दिया है. कहा गया कि विद्यार्थियों को विवि से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही इंटर्नशिप कराया जायेगा. इस बाबत विवि स्तर पर जल्द ही समन्वय सेल गठित की जायेगी. सेल तय करेगा कि कॉलेजों द्वारा विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को किस तरह इंटर्नशिप करायी जायेगी. इसको लेकर विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने डीएसडब्ल्यू को निर्देश दिया है. दरअसल, सोमवार को कुलपति आवासीय कार्यालय में स्नातक सेमेस्टर पांच के इंटर्नशिप को लेकर बैठक हुई. इसमें मुख्यालय के सभी कॉलेज के प्राचार्य, विवि अधिकारी, कॉलेजों के परीक्षा नोडल व इंटर्नशिप नोडल अधिकारी शामिल हुए. सवाल उठ रहा कि जिन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने छह दिन इंटर्नशिप किया. उनका अब क्या होगा.

सेमेस्टर चार में इंटर्नशिप को लेकर चीजें तय होनी चाहिए: कुलपति

बैठक में प्रभारी कुलपति ने कहा कि सेमेस्टर चार में ही इंटर्नशिप को लेकर चीजें तय हो जानी चाहिए थी. सेमेस्टर पांच में कॉलेज नियमों के अनुसार इंटर्नशिप शुरू करा सकते थे. उन्होंने कहा कि जो कॉलेजों ने इंटर्नशिप करा रहे थे. उसे तत्काल रोकें और जो कॉलेज अभी शुरू नहीं किया है. इंतजार करें. जल्द ही विवि से इंटर्नशिप को लेकर गाइडलाइन जारी होगी. प्रभारी कुलपति ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंटर्नशिप को गर्मी छुट्टी में कराने का निर्देश है. लेकिन कुछ कॉलेज अभी करा रहे हैं. इसे लेकर सवाल खड़ा किया. बैठक में कुछ प्राचार्यों ने सवाल उठाया कि कुछ कॉलेजों ने विभिन्न संस्थानों के साथ इंटर्नशिप के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है. प्रभारी कुलपति ने डीएसडब्लयू से उन कॉलेजों से रिपोर्ट मंगवाने के लिए कहा है.

समान विषय लेने का मुद्दा उठा

कुछ कॉलेज के प्राचार्यों ने सीबीसीएस के अंतर्गत एमजेसी, एमआई और एमडीसी के तहत कई समान विषय लेने का भी मुद्दा बैठक में उठाया. प्रभारी कुलपति ने कॉलेजों से कहा कि आगे इस तरह की गड़बड़ी नहीं हो. बैठक में डीएसडब्लयू प्रो अर्चना साह, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा, बीएन कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो, एसएम कॉलेज प्राचार्य प्रो निशा झा, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >