bhagalpur news. बोलेरो के धक्के से घायल अधेड़ की इलाज के क्रम में मौत

कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के सागरथ गांव निवासी राजू श्रीवास्तव (51) की मौत जेएलएनएमसीएच मायागंज में इलाज के दौरान हो गयी है

कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के सागरथ गांव निवासी राजू श्रीवास्तव (51) की मौत जेएलएनएमसीएच मायागंज में इलाज के दौरान हो गयी है. राजू श्रीवास्तव 31 अक्तूबर की रात सागरथ मोड़ के पास एक अज्ञात बोलेरो के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया था. मायागंज में दो नवंबर को अहले सुबह चार बजे मौत हो गयी. बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. बरारी पुलिस के समक्ष मृतक की पत्नी पुतुल देवी ने घटना के संदर्भ में बयान दर्ज करवाया है. असामयिक मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >