भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को हाईवोल्टेज ड्रामा चला. एक महिला ने विकास साह नामक व्यक्ति का कॉलर पकड़ लिया और अपने हक की मांग को लेकर हंगामा करने लगी. कोर्ट परिसर में अचानक मचे इस बवाल को देखने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गयी.
महिला का आरोप है कि अमुख व्यक्ति ने उससे प्रेम विवाह किया था. कई वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब उसे और उसके दो बच्चों को अपनाने से इंकार कर रहा है. महिला के कहा कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. साल 2016 में उसकी शादी कहीं और हो गई थी, लेकिन बाद में अमुख व्यक्ति उसे अपने साथ अलीगढ़ लेकर चला गया, जहां दोनों साथ रहे. उनके बच्चे भी हुए. महिला का आरोप था कि कई वर्षों तक विकास के घर में रहने के बाद अब उसके परिवार वाले दो लाख रुपये व जमीन की मांग कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया है. वहीं, विकास साह ने सभी आरोपों को गलत व निराधार बताया है. कहा कि मदीना पहले से शादीशुदा है और उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है. फिलहाल महिला ने कोर्ट में भरण-पोषण लेकर अर्जी दे रखा है.
