bhagalpur news. बांग्ला समाज के लोगों ने शुभ नववर्षो बोल दी नववर्ष की बधाई

जिले के अलग-अलग स्थानों खासकर बंगाली बहुल क्षेत्र में बंगाली समाज के लोगों ने बुधवार को धूमधाम से बांग्ला नववर्ष मनाया.

जिले के अलग-अलग स्थानों खासकर बंगाली बहुल क्षेत्र में बंगाली समाज के लोगों ने बुधवार को धूमधाम से बांग्ला नववर्ष मनाया. बंगाली समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभ नववर्षो बोल नववर्ष की बधाई दी. दुर्गाबाड़ी, मशाकचक के खेलाघर में सांस्कृतिक आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय कलाकारों ने बांग्ला गीत पर भाव नृत्य किया. मंच का संचालन संयुक्त सचिव निरुपमकांति पाल ने किया, तो कार्यक्रम का संचालन चंदन राय ने किया. आयोजन में अध्यक्ष डॉ शांतनु घोष, सचिव सुजय सर्वाधिकारी, उत्तम देवनाथ, गौतम बनर्जी आदि का योगदान रहा. राढ़ी बांधव समिति की ओर से सुरखीकल राढ़ी आश्रम में उत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि गोविंद प्रसाद दास, उपाध्यक्ष डॉ सुनीता घोष, दिलीप दास, अभय कुमार घोष सोनू, मृत्युंजय सिन्हा, महामंत्री प्रणव दास एवं कोषाध्यक्ष जयदेव मजूमदार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन किया. बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. किशोर कुमार के गाने पर बच्चों ने मनोरंजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से आरंभ किया गया. आरोही घोष, प्रीति तान्या, नित्या राज, अवंतिका घोष एवं सृष्टि दास ने नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का दिल जीत लिया. रितेश घोष ने किशोर कुमार के गीत का गाकर वाहवाही लूटी. कुमारी प्रियंका, सृजिका शांभवी, पुरुषोत्तम घाेष, लक्ष्य प्रसून, सान्वी सिन्हा, अनीता दास, पुष्पांजलि दत्ता और करण कुमार ने अपनी गायन प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस मौके पर महामंत्री प्रणव दास ने बताया कि बंगला नववर्ष हमारे समाज के लिए खास होता है. इसका उत्सव समाज के सभी लोग मिल कर कर मनाते हैं. एक दूसरे से मिलने जुलने का यह एक माध्यम है. मंच संचालन अणिमा सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में अवधेश घोष, राजीव रंजन, अवधेश सिन्हा, रविन्द्र सिन्हा, प्रभात कुमार, रूपेश कुमार, अर्चना सिन्हा, रीना मजूमदार, कनिका दत्ता, मीतू मित्रा, छाया दास, राजेश कुमार दास, अजीत घोष, रेखा दास, रतन दास, पार्षद कुमकुम सिन्हा शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >