Bhagalpur News: नाबालिग लड़की का किया था सौदा, अलीगढ़ में मिली

नाबालिग लड़की का किया था सौदा, अलीगढ़ में मिली

गोराडीह के एक गांव से एक अप्रैल को लापता हुई 12 वर्षीय लड़की को गोराडीह पुलिस ने अलीगढ़ से बरामद कर लिया है. बात सामने आयी है कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की का सौदा करीब एक लाख रुपये में किया था. शनिवार को पुलिस ने लड़की का बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराया है. मालूम हो कि पुलिस ने इस मामले में गांव की ही जुलिया देवी उर्फ जूली देवी, उसके पति राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. उक्त आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया. लड़की के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को बहला फुसला कर आरोपियों ने दिल्ली ले जा कर बेच दिया है. कांड की प्राथमिकी दर्ज कर जब पुलिस हरकत में आयी तो परत दर परत मामला खुलता चला गया और पुलिस लड़की तक पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >