Bhagalpur News. 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली की दो स्तर से होगी जांच

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का दो स्तरों पर होगी जांच.

— टीएमबीयू: प्रभारी कुलपति के आदेश पर दो जांच कमेटी गठित, अधिसूचना जारी

टीएमबीयू में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली की जांच के लिए दो स्तर पर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है. अप्रैल 2025 में अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति हुई थी. उस समय विवि के कुलपति प्रो जवाहर लाल थे. प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने दोनों कमेटी की अधिसूचना जारी की है. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुबह चार बजे तक इंटरव्यू लिया गया. मामले को लेकर डॉ कृष्ण बिहारी गर्ग सहित करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों ने लोकभवन, शिक्षा विभाग, निगरानी विभाग, सीएमओ, जिलाधिकारी, जिला शिकायत निवारण कोषांग आदि जगहों पर अतिथि शिक्षक नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाया है. साथ ही अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया में पैसे के लेन-देन का भी आरोप है.

पहली कमेटी पूरी नियुक्ति प्रक्रिया की करेगी जांच

विवि के एक अधिकारी ने बताया कि पहली कमेटी अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की शुरू से आखिर तक की जांच करेगी. इसमें देखा जायेगा कि बहाली प्रक्रिया में राज्य सरकार के अतिथि शिक्षक नियुक्ति संकल्प का अनुपालन किया गया है या नहीं. इस कमेटी में प्रो निसार अहमद संयोजक हैं. जबकि डॉ अनिल कुमार तिवारी, डॉ पूर्णेंदु शेखर व डॉ एएन सहाय सदस्य हैं. विवि प्रशासन ने कमेटी से जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह के मांगी है.

दूसरी कमेटी,बहाली को लेकर आये विभिन्न आवेदन की जांच करेगी

बताया गया कि दूसरी कमेटी अतिथि शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जगहों पर आरोप लगा आवेदन दिया गया था. उन आवेदनों की जांच कमेटी करेगी. इस कमेटी में प्रो कमल प्रसाद संयोजक है. वहीं, डॉ मुस्फिक आलम व डॉ अनिल कुमार तिवारी सदस्य हैं. बताया जा रहा कि विभिन्न जगहों पर किये गये आवेदन का जवाब विवि से मांगा जा रहा है. ऐसे में विवि प्रशासन आनन-फानन में जांच कमेटी गठित कर दी है. विवि प्रशासन ने कमेटी से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

डेढ़ दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की है शिकायत

विवि के अंदरखाना की मानें, तो इतिहास, संगीत, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स,भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स सहित लगभग विषयों में गड़बड़ी का आरोप लगा है. 148 सीट में केवल 70 की ही नियुक्ति की गयी. रोस्टर का पालन नहीं किया गया. नेट, जेआरएफ व शैक्षणिक अनुभव वाले अभ्यर्थियों को दरकिनार किया गया. शैक्षणिक प्वाइंट में भी हेरफेर कर कम अंक वाले की नियुक्ति की गयी. जबकि विवि से मिले आरटीआई के जवाब में इसका खुलासा भी हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >